बरकतउल्ला विवि के दीक्षा समारोह में विद्यार्थियों को बांटीं डिजिटल डिग्रियां

0
61

बरकतउल्ला विवि के दीक्षा समारोह में विद्यार्थियों को बांटीं डिजिटल डिग्रियां
राजधानी में स्थित बरकतउल्ला विश्वविद्यालय का दीक्षा समारोह मंगलवार को कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में आयोजित किया गया। राज्यपाल मंगुभाई पटेल की अध्यक्षता में हुए इस दीक्षा समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भी शिरकत की। इसके अलावा प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार और विश्वविद्यालय के कुलगुरु डॉ. एसके जैन भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान राज्यपाल मंगुभाई पटेल और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने योग पर आधारित पुस्तिका एवं दीक्षां समारोह से जुड़ी स्मारिका का विमोचन किया। इसके साथ-साथ डिजिटल युग की ओर कदम बढ़ाते हुए छात्रों को डिजिटल मार्कशीट और डिग्री प्रदान करने की नई सेवा का शुभारंभ भी किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों को डिजिटल डिग्री एवं मार्कशीट भी प्रदान की गईं।
इसके साथ ही बीयू विद्यार्थियों को ऑनलाइन डिजिटल मार्कशीट और डिग्री प्रदान करने वाला प्रदेश का पहला विश्वविद्यालय बन गया। राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने इस सेवा का शुभारंभ करते हुए कहा कि इस वर्ष के अतिरिक्त अन्य वर्षों के विद्यार्थियों को भी डिजिटल मार्कशीट प्रदान की जाए। राज्यपाल व मुख्यमंत्री ने दीक्षांत समारोह में विभिन्न संकायों के विद्यार्थियों को उपाधियां एवं स्वर्ण पदक प्रदान किए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here