नागरिक विमानन संंबंधी एशिया-प्रशांत मंत्रिस्तरीय सम्मेलन में भाग लेंगे पीएम नरेंद्र मोदी

0
34

नागरिक विमानन संंबंधी एशिया-प्रशांत मंत्रिस्तरीय सम्मेलन में भाग लेंगे पीएम नरेंद्र मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज नागरिक विमानन के बारे में आयोजित दूसरे एशिया-प्रशांत मंत्रिस्तरीय सम्मेलन में भाग लेंगे। नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित सम्मेलन में प्रधानमंत्री मोदी सदस्य देशों से “दिल्ली घोषणापत्र” को अपनाने का ऐलान करेंगे। दिल्ली घोषणापत्र विमानन क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का एक दूरदर्शी रोडमैप है।

नागरिक विमानन मंत्री राममोहन नायडू ने कल सम्मेलन का उद्घाटन किया था। नायडू को एशिया-प्रशांत मंत्रिस्तरीय सम्मेलन का अध्यक्ष चुना गया है।

उन्होंने वर्ष 2035 तक सालाना साढ़े तीन अरब यात्रियों को समायोजित करने के लिए एशिया-प्रशांत विमानन क्षेत्र के बुनियादी ढांचे में रणनीतिक निवेश का आह्वान किया है। नायडू ने इस बात पर जोर दिया कि भारत का लक्ष्य वर्ष 2025 तक विमानन कार्यबल में महिलाओं की भागीदारी को 25 प्रतिशत तक ले जाना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here