मातृ भाषा में अध्ययन को प्रोत्साहित करेगी मध्यप्रदेश सरकार – मुख्यमंत्री डॉ. यादव

0
58

मातृ भाषा में अध्ययन को प्रोत्साहित करेगी मध्यप्रदेश सरकार – मुख्यमंत्री डॉ. यादव

 

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि मध्यप्रदेश सरकार हिंदी के अधिकाधिक प्रयोग और प्रोत्साहन के लिए संकल्पबद्ध है। मध्यप्रदेश प्रमुख हिंदी भाषी राज्य है। मध्यप्रदेश से न सिर्फ डॉक्टर, इंजीनियर हिंदी में शिक्षा ग्रहण कर आगे बढ़ रहे हैं बल्कि अन्य पाठ्यक्रमों के हिंदी में अध्ययन की सुविधा भी दी सकती है। आगे चलकर एमबीए और अन्य पाठ्यक्रमों में भी अध्ययन करके विद्यार्थी कॅरियर का निर्माण कर सकते हैं। हिंदी बोलने वाले हिंदी का गौरव बढ़ाते हैं। मध्यप्रदेश सरकार विद्यार्थियों को मातृ भाषा के माध्यम से आगे बढ़ाने के लिए संकल्पबद्ध है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव आज हिंदी दिवस पर संस्कृति विभाग द्वारा रवीन्द्र भवन में आयोजित राष्ट्रीय हिंदी भाषा सम्मान अलंकरण समारोह में हिंदी-सेवियों को सम्मानित कर रहे थे।

 

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि आज हिंदी दिवस के अवसर पर भाषा से संबंधित पुनर्रावलोकन भी जरूरी है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि हिंदी की यात्रा उद्गम अवधी से शुरू हुए। अनेक कठिनाइयों के बाद भी हिंदी की विकास यात्रा सुगमता से आगे बढ़ी है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने समारोह में स्वतंत्रता आंदोलन और राष्ट्रभाषा दोनों उद्देश्यों के लिए कार्य करने वाले अनेक स्वतंत्रता सेनानियों और महापुरूषों का स्मरण कि

या।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here