मुख्यमंत्री डॉ. यादव कोलकाता ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में शामिल होंगे 

0
63

मुख्यमंत्री डॉ. यादव कोलकाता ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में शामिल होंगे

 

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कोलकाता में 20 सितम्बर को आयोजित ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2024 में हिस्सा लेंगे और राज्य निवेश संभावनाओं से निवेशकों को अवगत करायेंगे।

 

मध्यप्रदेश, निवेश और उद्योगों के लिए देश के सबसे उभरते हुए राज्यों में से एक है। राज्य की प्रमुख औद्योगिक विशेषताओं जैसे “मध्यप्रदेश की निवेश अनुकूल औद्योगिक नीति, मजबूत आधारभूत संरचना, समृद्ध प्राकृतिक संसाधन, और अनुकूल कानून व्यवस्था के कारण निवेशकों का पसंदीदा राज्य बन रहा है।”

पश्चिम बंगाल और मध्यप्रदेश में औद्योगिक समानताएं है। जो कोलकाता के उद्योगपतियों को मध्यप्रदेश में निवेश के लिये प्रेरित करेंगी।

 

कोलकाता एक प्रमुख व्यापारिक और वाणिज्यिक केंद्र है। मध्य प्रदेश भी अपने खनिज संसाधनों और कृषि उत्पादन के लिए जाना जाता है। इन दोनों राज्यों के बीच कई उद्योगों, व्यापारिक संस्थानों और कृषि उत्पादों का लेन-देन होता है। मध्यप्रदेश के उत्पाद जैसे सोयाबीन, गेहूं और अन्य कृषि उत्पाद की पश्चिम बंगाल में मांग हैं, जबकि पश्चिम बंगाल के जूट, चाय और मछली उत्पाद मध्य प्रदेश में भी लोकप्रिय हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here