गृह मंत्रालय ने अरुणाचल प्रदेश और नागालैंड के कुछ जिलों में अफस्पा को छह महीने के लिए बढ़ाया

0
83

गृह मंत्रालय ने अरुणाचल प्रदेश और नागालैंड के कुछ जिलों में अफस्पा को छह महीने के लिए बढ़ाया
गृह मंत्रालय ने अरुणाचल प्रदेश के तीन जिलों और नामसाई जिले के कुछ हिस्‍सों में सशस्त्र बल (विशेष अधिकार) अधिनियम, अफस्पा को पहली अक्टूबर से छह महीने के लिए बढ़ा दिया है। मंत्रालय ने एक अधिसूचना में कहा है कि अरुणाचल प्रदेश में तिरप, चांगलांग और लोंगडिंग जिलों तथा नामसाई जिले में नामसाई, महादेवपुर और चौखम पुलिस स्टेशनों के अधिकार क्षेत्र में आने वाले क्षेत्रों को अशांत क्षेत्र घोषित किया गया है।
नागालैंड के आठ जिलों और पांच जिलों के कुछ इलाकों में भी अफस्‍पा को 6 महीने के लिए बढ़ा दिया गया है। ये जिले दीमापुर, न्यूलैंड, चूमुकेदिमा, मोन, किफिरे, नोकलाक, फेक और पेरेन हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here