Gold Silver Price : सोने-चांदी की कीमतों में आया उछाल, पढ़ें कितना मंहगा हुआ 10 ग्राम गोल्ड

0
49
prices of gold and silver

 

भारतीय सर्राफा बाजार में 24 जनवरी 2024 को सोने के भाव में उछाल आया है। सोने का भाव 62435 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है। 23 जनवरी 2024 को सोने के शाम के भाव की तुलना में 80 रुपये की तेजी देखने को मिली है। चांदी के भाव में भी तेजी आई है। चांदी का भाव 70475 रुपये प्रति किलो हो गया है। राष्ट्रीय स्तर पर 999 शुद्धता वाले चांदी के भाव में 23 जनवरी से 164 रुपये की तेजी आई है।

 

इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स के अनुसार 23 जनवरी की शाम को 999 शुद्धता वाले 24 कैरेट सोने की कीमत 62355 रुपये थी। 24 जनवरी की सुबह को 999 वाले 24 कैरेट सोने की कीमत 62435 रुपये हो गई है। इसी तरह 23 जनवरी की शाम को 999 शुद्धता वाली चांदी की कीमत 70311 रुपये थी। 24 जनवरी की सुबह को 999 शुद्धता वाली चांदी की कीमत 70475 रुपये हो गई।

जानिए क्या हैं भाव

19 जनवरी को 995 शुद्धता वाले सोने की कीमत 62185 रुपये हो गई है। 916 शुद्धता वाले सोने की कीमत 57191 रुपये हो गई है। 750 शुद्धता वाले सोने की कीमत 46826 रुपये हो गई है। 585 शुद्धता वाले सोने की कीमत 36525 रुपये हो गई है।

कैरेट के अनुसार सोना

24 कैरेट सोना= 100% शुद्ध सोना

22 कैरेट सोना= 91.7% सोना

18 कैरेट सोना= 75.0% सोना

14 कैरेट सोना= 58.3% सोना

12 कैरेट सोना= 50.0% सोना

10 कैरेट सोना= 41.7% सोना

मिस्ड कॉल लगाकर जानें सोने-चांदी का भाव

ibja केंद्र सरकार की छुट्टियों और शनिवार और रविवार को रेट जारी नहीं करता है। आपको 22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड ज्वेलरी का रेट जानना है, तो 8955664433 पर मिस्ड कॉल कर सकते हैं। मिस्ट कॉल के कुछ ही समय बाद एसएमएस के जरिए रेट्स मिल जाते हैं। गोल्ड या सिल्वर का रेट जानने के लिए www.ibja.co या ibjarates.com पर भी जा सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here