थाइलैंड में स्कूल बस में आग लगने से 25 स्टूडेंट्स की जलकर मौत

0
105

थाइलैंड में स्कूल बस में आग लगने से 25 स्टूडेंट्स की जलकर मौत
थाइलैंड में एक स्कूल बस में आग लगने से 25 बच्चों की जलकर मौत हो गई। इसमें कुल 44 लोग थे, जिनमें से 16 की हालत गंभीर बताई जा रही है। रेस्क्यू वर्कर्स ने सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती करा दिया है।
मामला बैंकॉक के खू खोट इलाके का है। मौके पर मौजूद लोगों ने जानकारी दी कि स्कूल बस का टायर फट गया था, जिससे आग लग गई। बस में बच्चों के अलावा 5 टीचर भी मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here