आईसीसी महिला टी20 विश्व कप में आज न्यूजीलैंड से होगा भारत का मुकाबला

0
134

आईसीसी महिला टी20 विश्व कप में आज न्यूजीलैंड से होगा भारत का मुकाबला
आईसीसी महिला टी20 विश्व कप में आज भारत का मुकाबला न्यूजीलैंड से होगा। हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली भारतीय टीम आज शाम दुबई में न्यूजीलैंड के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगी। इस बीच, दोपहर को होने वाले मैच में वेस्टइंडीज का सामना दक्षिण अफ्रीका से होगा। आकाशवाणी एफएम रेनबो चैनल आज शाम सात बजे मैच से ऑफ-ट्यूब लाइव कमेंट्री हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में प्रसारित करेगा।
कल शारजाह में खेले गए टूर्नामेंट के दूसरे मैच में पाकिस्तान ने श्रीलंका को 31 रनों से हरा दिया। पाकिस्तान के लिए सादिया इकबाल ने तीन विकेट लिए, जबकि फातिमा सना, ओमैमा सोहेल और नशरा संधू ने दो-दो विकेट लिए। इससे पहले, पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और निर्धारित 20 ओवरों में अपने सभी विकेट खोकर 116 रन बनाए। 117 रनों के लक्ष्य के जवाब में श्रीलंका की टीम निर्धारित 20 ओवर में नौ विकेट के नुकसान पर 85 रन ही बना सकी। पाकिस्तान के लिए कप्तान फातिमा सना 30 रन के साथ शीर्ष स्कोरर रहीं। श्रीलंका के लिए कप्तान चमारी अथापथु, उदेशिका प्रबोधनी और सुगंधिका कुमारी ने तीन-तीन विकेट लिए, जबकि कविशा दिलहारी ने एक विकेट लिया। पाकिस्तान की कप्तान फातिमा सना को प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here