हरियाणा विधानसभा की सभी 90 सीटों पर चुनाव

0
35

हरियाणा विधानसभा की सभी 90 सीटों पर चुनाव
हरियाणा विधानसभा की सभी 90 सीटों के एक ही चरण के चुनाव के लिए मतदान जारी है। सुबह 11 बजे तक 22 दशमलव सात-शून्‍य प्रतिशत वोट डाले जा चुके है। सुबह सात बजे शुरू हुआ मतदान शाम 6 बजे तक चलेगा। दो करोड़ तीन लाख से अधिक मतदाता एक हजार 31 उम्मीदवारों के राजनीतिक भाग्य का फैसला करेंगे। राज्‍य में कुल 20 हजार 632 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी पंकज अग्रवाल ने बताया कि स्वतंत्र, निष्पक्ष और सुचारू मतदान सुनिश्चित करने के लिए मतदान केंद्रों में वेबकास्टिंग सहित सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए हैं।
प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने लोकतंत्र के इस पर्व का हिस्‍सा बनने के लिए लोगों से रिकॉर्ड संख्‍या में वोट डालने को कहा है। एक सोशल मीडिया पोस्‍ट में श्री मोदी ने पहली बार मताधिकार का प्रयोग करने जा रहे राज्‍य के सभी युवा मतदाताओं को शुभकामनाएं दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here