पांढुरना, 9 अक्टूबर, नगर के आदित्य क्लब द्वारा नवरात्र उत्सव के दौरान प्रतिदिन शाम 7 बजे से रात 10 बजे तक आयोजित किए जा रहे रास गरबा महोत्सव में आगामी 9 अक्टूबर को प्रसिद्ध टीव्ही कलाकार पूजा गौर भी शिरकत करेंगी, इस कार्यक्रम में जिले के सांसद बंटी साहू मुख्य अतिथि के रूप में मंचासीन रहेंगे प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी नवरात्र उत्सव के दौरान नगर के प्रसिद्ध सामाजिक संस्था आदित्य क्लब द्वारा नगर के बस स्टैंड पर स्थित आदित्य लॉन में रास गरबा महोत्सव के दौरान प्रतिदिन शाम 7 बजे से रात 10 बजे तक डांडिया प्रतियोगिता आयोजित की जाती है, जिसमें विजयी टीम को आमंत्रित अतिथियों के हस्ते पुरस्कृत भी किया जाता है। इस प्रतियोगिता में प्रतिदिन हजारों की संख्या में लोग उपस्थित होकर कार्यक्रम का आनंद लेते है, वहीं यहां आने वाले भक्तगणों की सुविधाओं के लिए आदित्य क्लब द्वारा सुरक्षा के साथ ही बैठने के लिए पर्याप्त व्यवस्था की गई है। आदित्य क्लब से मिली जानकारी के अनुसार इसी महोत्सव के दौरान आगामी 9 अक्टूबर को प्रसिद्ध टीव्ही कलाकार पूजा गौर इस कार्यक्रम में शिकरत करेंगी। वहीं इस कार्यक्रम में जिले के सांसद विवेक बंटी साहू मुख्य अतिथि तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रवीण सिंह चौहान करेंगे। इस कार्यक्रम को भव्य रूप देंने हेतू आदित्य क्लब द्वारा व्यापक रूप से तैयारियां की जा रही है।





