मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए राज्य सरकार के प्रयासों पर प्रकाश डाला

0
44

मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए राज्य सरकार के प्रयासों पर प्रकाश डाला

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए विभिन्न पहलों के माध्यम से राज्य सरकार के प्रयासों पर प्रकाश डाला है। मुख्यमंत्री ने कल मुंबई के कुर्ला विधानसभा क्षेत्र में कई विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखी और उनका उद्घाटन किया। इस अवसर श्री शिंदे ने महिलाओं को समर्थन देने के उद्देश्य से विभिन्न योजनाओं का विवरण साझा किया। जिसमें मुख्यमंत्री-माज़ी लड़की बहन योजना, लेक लड़की योजना और मुफ्त उच्च शिक्षा पहल शामिल हैं।

उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र उद्योग और विदेशी निवेश दोनों में देश का नेतृत्व करता है। महिलाओं के लिए योजनाओं के अलावा, राज्य किसानों, युवाओं और वरिष्ठ नागरिकों के लिए विभिन्न कार्यक्रमों को लागू कर रहा है। उन्होंने आश्वासन दिया कि मुख्यमंत्री-माज़ी लड़की बहन योजना के लिए पर्याप्त प्रावधान किए गए हैं और यह योजना निर्बाध रूप से जारी रहेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here