आपसी समझ और सहयोग से तेजी से बढ़ सकता है भारत-यूरोप व्यापार: केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल

0
70

आपसी समझ और सहयोग से तेजी से बढ़ सकता है भारत-यूरोप व्यापार: केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने आज कहा कि आपसी समझ और सहयोग से भारत-यूरोप व्यापार तेजी से बढ़ सकता है। नई दिल्ली में भारत में यूरोपीय व्यापार महासंघ के शुभारंभ के अवसर पर बोलते हुए, मंत्री श्री गोयल ने कहा कि दुनिया प्रतिशोध के सिद्धांत पर काम नहीं कर सकती, बल्कि उसे आपसी सहयोग के माध्यम से समाधान खोजना होगा|

उन्होंने यह भी कहा कि यूरोपीय संघ की नीतियों और वनों की कटाई से संबंधित नियमों, कार्बन सीमा समायोजन तंत्र जैसी कार्रवाइयों ने भारतीय उद्योग को प्रभावित किया है।

यूरोपीय संघ के साथ मुक्त व्यापार समझौते की वार्ता के बारे में बोलते हुए, मंत्री ने इस बात पर प्रकाश डाला कि यूरोपीय देश भारत की जीवंत लोकतंत्र, कानून के शासन, जनसांख्यिकीय लाभांश और निर्णायक नेतृत्व के कारण आकर्षित होते हैं जो स्थिरता और विकास का आश्वासन देता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here