भाजपा ने मल्लिकार्जुन खरगे की सिद्धार्थ विहार ट्रस्ट को दी गई पांच एकड़ जमीन लौटाने के निर्णय पर की कड़ी आलोचना

0
44

भाजपा ने मल्लिकार्जुन खरगे की सिद्धार्थ विहार ट्रस्ट को दी गई पांच एकड़ जमीन लौटाने के निर्णय पर की कड़ी आलोचना
भारतीय जनता पार्टी ने आज मल्लिकार्जुन खरगे के परिवार द्वारा सिद्धार्थ विहार ट्रस्‍ट को आवंटित की गई पांच एकड़ जमीन लौटाने के निर्णय के बाद कांग्रेस अध्‍यक्ष की कड़ी आलोचना की है। इस ट्रस्‍ट का संचालन खरगे का परिवार कर रहा है। उनके परिवार को कर्नाटक औद्योगिक क्षेत्र विकास बोर्ड द्वारा बेंगलुरू में हाईटेक रक्षा और एयरोस्‍पेस पार्क के हार्डवेयर सेक्‍टर में जमीन आवंटित की गई थी। नई दिल्‍ली में मीडिया को जानकारी देते हुए भाजपा प्रवक्‍ता सुधांशू त्रिवेदी ने कहा कि आवंटित जमीन लौटाने का निर्णय साबित करता है कि सत्‍ता का दुरूपयोग करके जमीन ली गई थी। उन्‍होंने कहा कि इस मामले में अदालत की कार्यवाही के दौरान अपमान से बचने के लिए कर्नाटक के मुख्‍यमंत्री सिद्धारमैया ने जमीन घोटाले से जुड़े प्‍लॉट को वापस लौटाने की भी पेशकश की है। श्री त्रिवेदी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस का समूचा नेतृत्‍व जमीन हडपने के प्रयास में समान रूप से संलिप्‍त है। उन्‍होंने कांग्रेस और इंडिया गठबंधन की खामोशी पर प्रश्‍न उठाया और आरोप लगाया कि ऐसा लगता है कि वे सार्वजनिक धन से निर्मित सरकारी संपत्तियों का दुरुपयोग करने में शामिल हैं। भाजपा ने कहा कि यह खामोशी नेशनल हेराल्‍ड मामले में भी थी जब लगभग तीन हजार करोड़ रूपए की संपत्ति वाली कंपनी को सिर्फ 90 करोड़ रूपए में बिक्री कर दी गई थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here