मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भण्डारपुरी धाम में सतनामी समाज के गुरुगद्दी आसन का दर्शन कर पूजा अर्चना की

0
47

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भण्डारपुरी धाम में सतनामी समाज के गुरुगद्दी आसन का दर्शन कर पूजा अर्चना की
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज भण्डारपुरी धाम में सतनामी समाज के गुरुगद्दी आसन का दर्शन कर पूजा अर्चना की। उन्होंने प्रदेश की खुशहाली और सामाजिक समरसता की कामना की। मुख्यमंत्री ने सतनामी समाज के धर्म गुरुओं को सामाजिक एकता और भाई-चारे का प्रेरणा श्रोत बताया।
मुख्यमंत्री ने गुरु निवास में गुरुप्रसादी ग्रहण किया। उन्होंने तलघर का भी अवलोकन किया और उससे जुड़े इतिहास की जानकारी ली। साथ ही मुख्यमंत्री ने गुरु परिवार के साथ भेंट की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here