निर्वाचन आयोग ने महाराष्‍ट्र और झारखंड के विधानसभा चुनावों की घोषणा की

0
77

निर्वाचन आयोग ने महाराष्‍ट्र और झारखंड के विधानसभा चुनावों की घोषणा की

निर्वाचन आयोग ने आज महाराष्‍ट्र और झारखंड के विधानसभा चुनावों की घोषणा कर दी। महाराष्‍ट्र में 20 नवम्‍बर को एक ही चरण में विधानसभा चुनाव के लिए मतदात होगा।

मुख्‍य निर्वाचन आयुक्‍त राजीव कुमार ने बताया कि महाराष्‍ट्र विधानसभा चुनाव में नौ करोड 63 लाख मतदाता भाग लेंगे। दो सौ 88 सदस्‍यों वाली महाराष्‍ट्र विधानसभा का कार्यकाल 26 नवम्‍बर को समाप्‍त हो रहा है।

झारखंड में 13 और 20 नवम्‍बर को दो चरणों में विधानसभा चुनाव के लिए वोट डाले जाएंगे। दोनों राज्‍यों की मतगणना 23 नवम्‍बर को होगी।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here