ऑस्‍ट्रेलिया को हराकर फाइनल में पहुंची दक्षिण अफ्रीका की टीम

0
117

ऑस्‍ट्रेलिया को हराकर फाइनल में पहुंची दक्षिण अफ्रीका की टीम
महिला ट्वेंटी-ट्वेंटी क्रिकेट विश्‍व कप में, दक्षिण अफ्रीका की टीम ऑस्‍ट्रेलिया को हराकर फाइनल में पहुंच गई है। कल पहले सेमीफाइनल में, ऑस्‍ट्रेलिया ने पहले बल्‍लेबाजी करते हुए पांच विकेट पर एक सौ 34 रन बनाए। दक्षिण अफ्रीका ने यह लक्ष्‍य 18वें ओवर में ही हासिल कर लिया। दक्षिण अफ्रीका के लिए नाबाद 74 रन बनाने वाले एनिक बॉश को प्‍लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
प्रतियोगिता का दूसरा सेमीफाइनल आज न्‍यूजीलैंड और वेस्‍टइंडीज के बीच शारजाह क्रिकेट स्‍टेडियम में खेला जायेगा। यह मैच भारतीय समय के अनुसार शाम साढे़ सात बजे शुरू होगा। इस मैच के विजेता का सामना रविवार को फाइनल में दक्षिण अफ्रीका से होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here