गैर-परंपरागत युद्ध ने रक्षा क्षेत्र में नई चुनौतियां खड़ी कर दी हैं: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

0
42

गैर-परंपरागत युद्ध ने रक्षा क्षेत्र में नई चुनौतियां खड़ी कर दी हैं: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि गैर-परंपरागत युद्ध ने रक्षा क्षेत्र में नई चुनौतियां खड़ी कर दी हैं। उन्होंने कहा कि प्रौद्योगिकी ने युद्ध के नए रूप को जन्म दिया है और ड्रोन, साइबर युद्ध, जैव-हथियार प्रमुख चुनौतियां बनकर उभरे हैं। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आज नई दिल्ली में डेयर टू ड्रीम इनोवेशन कॉन्टेस्ट के पांचवें संस्‍करण के शुभारंभ के अवसर पर यह बात कही।
नवाचार के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का उल्‍लेख करते हुए श्री सिंह ने रक्षा क्षेत्र में अनुसंधान और विकास के बढ़ते महत्व पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि जैसे-जैसे दुनिया में बदलाव आ रहे हैं, प्रौद्योगिकी और अनुसंधान एवं विकास का महत्व भी उसी गति से बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार देश के रक्षा क्षेत्र को और अधिक नवोन्वेषी और प्रौद्योगिकी-उन्मुख बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।
पारंपरिक युद्ध में आ रहे परिवर्तन पर श्री सिंह ने कहा कि प्रौद्योगिकी के कारण आज हथियारों और उपकरणों में बड़े बदलाव देखने को मिल रहे हैं। उन्होंने रक्षा क्षेत्र में निजी क्षेत्र की अधिक भागीदारी का आह्वान करते हुए निरंतर सुधार के साथ ही विघटनकारी प्रौद्योगिकियों पर भी ध्यान केंद्रित करने का आग्रह किया।
उन्होंने डेयर टू ड्रीम पहल के प्रतिभागियों को बधाई देते हुए कहा कि जब युवा कुछ नया सपना देखने का साहस करते हैं तो उन सपनों को हासिल करने के लिए एक नया रास्ता भी तैयार होता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here