मुंबई में इंडिया केम 2024 में हिस्सा लेंगे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

0
81

मुंबई में इंडिया केम 2024 में हिस्सा लेंगे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज मुंबई में इंडिया केम 2024 में हिस्सा लेंगे। सम्मेलन की थीम “एडवांटेज भार इंडियन केमिकल्स एंड पेट्रोकेमिकल्स पेविंग द फ्यूचर“ है। इस अवसर पर 13वीं द्विवार्षिक अंतर्राष्ट्रीय प्रदर्शनी और सम्मेलन का आयोजन किया गया है।
सम्मेलन में केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण और रसायन और उर्वरक मंत्री जगत प्रकाश नड्डा सहित केन्द्र सरकार और अनेक राज्यों के प्रतिनिधि शामिल हो रहे हैं। मुंबई में 17-19 अक्टूबर तक हो रहे सम्मेलन में मुख्यमंत्री डॉ. यादव के अलावा केद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल, गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल, सहित कई उद्योगपति इसमें हिस्सा लेंगे। मुख्यमंत्री प्रदर्शनी सभागार में एमपी पवेलियन भी देखेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here