इस धनतेरस पर करें ये उपाय, साल भर बरसेगा इतना धन

0
73

इस धनतेरस पर करें ये उपाय, साल भर बरसेगा इतना धन
इस साल 29 अक्टूबर, मंगलवार को धनतेरस मनाई जाएगी। इसके साथ ही पांच दिनी दीपोत्सव की शुरुआत भी हो जाएगी। धनतेरस का सनातन धर्म में बहुत महत्व है।
इस दिन मृत्यु के देवता यमराज, धन के देवता कुबेर और भगवान धन्वंतरि की पूजा की जाती है। ज्योतिष विज्ञान में धनतेरस के दिन किए जाने वाले कई उपाय भी बताते हैं। ज्योतिषाचार्य कहते हैं कि उन आसान उपायों को अपनाने से साल भर धन की कमी नहीं होती है।
धनतेरस पर करें ये उपाय, प्रसन्न हो जाएंगे कुबेर देवता
धनिया खरीदें: धनतेरस के दिन जिन वस्तुओं का खरीदना शुभ माना गया है, उनमें धनिया (खड़ा धनिया) शुभ है। माना जाता है कि इस दिन खड़ा धनिया माता लक्ष्मी और कुबेर देवता के चरणों में अर्पित करने से घर-परिवार और व्यापार में कभी धन की की नहीं होती है।
झाड़ू खरीदें: धनतेरस के दिन झाड़ू खरीदना शुभ माना गया है। इस दिन खरीदी गई झाड़ू से घर में झाड़ू लगाने से दरिद्रता दूर होती है। अपने घर नई झाड़ू लाएं, साथ ही दूसरों को दान भी करें। झाड़ू लाकर उस पर सफेद धागा बांधें। इससे लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और कृपा करती हैं।
बर्तन खरीदें: जो लोग दीवाली के दौरान महंगी चीजें नहीं खरीद पाते हैं, उन्हें धनतेरस के दिन कोई न कोई बर्तन अवश्य खरीदना चाहिए। मान्यता है कि इस दिन खरीदे गए बर्तन से रसोई घर में कभी किसी चीज की कमी नहीं होती है। स्टील को कोई भी बर्तन खरीदा जा सकता है।
पीली कौड़ियां घर लाएं: जीवन में अचानक धन वृद्धि के लिए धनतेरस पर पीली कौड़ियों का उपाय बताया गया है। कौड़ियां खरीदकर घर लाएं, इनकी पूजा करें और तिजोरी में रख लें। कौड़ियां पीली नहीं हैं, तो उन्हें हल्दी में रंगकर इस्तेमाल करें।
हल्दी की गांठ घर लाएं: पीली वस्तु होने के कारण हल्दी की गांठ को इस दिन घर लाना शुभ है। हल्दी को घर लाकर स्वच्छ सफेद कपड़े में लपेटे और पूजा करें। इसके बाद पोटली को तिजोरी के पास रख दें। साल भर किसी चीज की कमी नहीं होगी। लक्ष्मी की कृपा बनी रहेगी।
लक्ष्मी की जी पूजा करें: वैसे तो धनतेरस का दिन धन के देवता कुबेर और भगवान धन्वंतरि को समर्पित है, लेकिन इस दिन लक्ष्मी जी की पूजा करने का भी विधान है। लक्ष्मी जी की पूजा करें और खीर का भोग लगाएं। साथ ही मां को लाल वस्त्र समर्पित करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here