मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रदेशवासियों से साइबर धोखाधड़ी से सतर्क रहने की अपील की

0
43

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रदेशवासियों से साइबर धोखाधड़ी से सतर्क रहने की अपील की
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रदेशवासियों से साइबर धोखाधड़ी से सतर्क रहने की अपील की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आजकल साइबर ठग लोगों की पूरी जानकारी निकालकर उनसे फोन पर ऐसे बात करते हैं मानो उनके परिजन ही बात कर रहे हों, और इस तरह उन्हें ठगी का शिकार बना लेते हैं। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को आश्वासन दिया कि सरकार साइबर सुरक्षा को लेकर हरसंभव कदम उठा रही है और लोगों को ठगी से बचाने के लिए जागरूकता अभियान भी चलाए जा रहे हैं। उन्होंने सभी से आग्रह किया कि किसी भी संदेहास्पद कॉल या संदेश का जवाब देने से पहले सावधान हो जाएं और अपनी व्यक्तिगत जानकारी साझा न करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here