भाजपा ने झारखंड चुनाव से पहले 30 नेताओं को पार्टी से निकाला

0
82

भाजपा ने झारखंड चुनाव से पहले 30 नेताओं को पार्टी से निकाला
भारतीय जनता पार्टी ने झारखंड विधानसभा चुनाव में अधिकृत उम्मीदवारों के खिलाफ निर्दलीय के रूप में चुनाव लड़ रहे 30 नेताओं को पार्टी से निष्कासित कर दिया है। इनमें पलामू से चंद्रमा कुमारी, हजारीबाग से कुमकुमदेवी, दुमका से जूली देवी, लातेहार से बलवंत सिंह, खरसावां से अरविंद सिंह, हजारीबाग से बाके बिहारी, बोकारो से चितरंजन साव और हजारी प्रसाद साहू शामिल हैं।
भाजपा की राज्‍य शाखा के अध्‍यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि भाजपा नेताओं को नामांकन पत्र दाखिल करने और पार्टी के अधिकृत उम्‍मीदवारों के खिलाफ चुनाव लड़ने के कारण छह वर्ष के लिए निष्कासित किया गया है।
81 सदस्‍यों की विधानसभा के लिए दो चरणों में, इस महीने की 13 और 20 तारीख को मतदान कराया जाएगा। मतों की गिनती 23 नवम्बर को होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here