प्रसिद्ध लोक गायिका शारदा सिन्‍हा का नई दिल्‍ली में निधन

0
36

प्रसिद्ध लोक गायिका शारदा सिन्‍हा का नई दिल्‍ली में निधन
विख्यात लोक संगीत गायिका शारदा सिन्हा का कल रात नई दिल्ली में निधन हो गया। वे 72 वर्ष की थीं और पिछले कुछ समय से अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में भर्ती थीं। बिहार कोकिला नाम से लोकप्रिय शारदा सिन्हा को पद्मश्री, पद्म भूषण और संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार सहित अनेक सम्मानों से अलंकृत किया गया था।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने शोक संदेश में कहा कि मैथिली और भोजपुरी लोकगीतों को अपनी मर्मस्पर्शी आवाज देकर शारदा सिन्हा ने संगीत जगत में एक अलग मुकाम हासिल किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि उनके गाये छठ गीतों की मधुर गूंज भक्ति का एक दिव्य माहौल बना देती है। गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि इस छठ पर्व पर उनकी आवाज़ निश्चित रूप से श्रद्धालुओं को भावुक देगी और उनके बिना पूर्वांचल की लोक परंपरा अधूरी महसूस होंगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here