सीहोर और श्योपुर में कल उपचुनाव के लिए मतदान, सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक चलेगी प्रक्रिया

0
90

सीहोर और श्योपुर में कल उपचुनाव के लिए मतदान, सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक चलेगी प्रक्रिया
सीहोर जिले की बुधनी और श्योपुर जिले के विजयपुर विधानसभा क्षेत्र में उप चुनाव के लिये कल मतदान होगा। निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान की प्रक्रिया संपन्न कराई जायेगी। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी किशोर कुमार कन्याल ने बताया कि विजयपुर विधानसभा क्षेत्र में कुल 327 मतदान केन्द्र है, जिनमें से मतदान केन्द्र क्रमांक 15 बागचा विस्थापित होने से अब वर्तमान में मतदाता विहिन है। इन मतदान केन्द्रों पर 13 नवंबर को प्रातः 7 बजे से सांय 6 बजे तक मतदान की प्रक्रिया संपन्न होगी। उन्होने बताया कि विजयपुर विधानसभा क्षेत्र में कुल 2 लाख 54 हजार 714 मतदाता है, जिनमें से 1 लाख 33 हजार 581 पुरूष एवं 1 लाख 21 हजार 131 महिला वोटर है, थर्ड जेण्डर वोटर की संख्या 02 है, इसके अलावा 103 सर्विस वोटर भी विधानसभा क्षेत्र में है। इस संबंध में कलेक्टर ने बताया कि निष्पक्ष और शांतिपूर्ण उपचुनाव के लिये व्यापक सुरक्षा प्रबंध किये गए हैं

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here