Bigg Boss 17 Grand Finale: कुछ ही देर में होगा बिग बॉस 17 ग्रैंड फिनाले का आगाज, आखिर कौन जीतेगा इस सीजन की ट्रॉफी

0
85
Bigg Boss 17 Grand Finale

 

Bigg Boss 17 Grand Finale: टेलीविजन के रियलिटी शो बिग बाॅस 17 का ग्रैंड फिनाले बस कुछ ही देर में शुरू होने वाला है। फिनाले में टाॅप 5 की लिस्ट में अभिषेक कुमार, मनारा चोपड़ा, अरुण माशेट्टी, मुनव्वर फारुकी और अंकिता लोखंडे शामिल हैं। हर कोई इस पल का बेसब्री से इंतजार कर रहा है, जब बिग बॉस 17 का विनर अनाउंस किया जाएगा। आज रात इन टॉप 5 में से किसी एक के सिर पर विजेता का ताज सजेगा। शो से जुड़ी हर अपडेट के लिए आप हमारे साथ जुड़े रहें।

 

अक्टूबर से बिग बॉस 17 की शुरुआत हुई है। साढ़े तीन महीनों के बाद आखिरकार इस शो को अपना विजेता मिल जाएगा। रविवार रात बिग बाॅस 17 के विजेता की अनाउंसमेंट की जाएगी। हर सीजन की तरह इस सीजन में भी काफी ड्रामा देखने को मिले हैं।

इस बार शो में टीवी सेलेब्स के साथ सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर भी शामिल हुए हैं। 17 कंटेस्टेंट के साथ शुरू हुआ यह शो इस बार दिल, दिमाग और दम की थीम पर रखा गया था। बिग बाॅस ने इस बार साफ-साफ कह दिया था कि वे पक्षपात करेंगे।

शो में कई सेलेब्स की पर्सनल लाइफ ने खूब सुर्खियां बटोरी है। शो का हर एक दिन काफी बदलाव के साथ शुरू हुआ है, जिसके कारण दर्शकों के दृष्टिकोण में भी बदलाव देखने को मिले हैं। शनिवार के एपिसोड में कंटेस्टेंट को उनकी जर्नी दिखाई गई।

टॉप 5 कंटेस्टेंट को सपोर्ट करने के लिए बिग बाॅस के कुछ एक्स कंटेस्टेंट भी आए। इस बार का ग्रैंड फिनाले 6 घंटे चलने वाला है। यह शाम 6 बजे शुरू होगा और रात 12 बजे विनर की अनाउंसमेंट की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here