इस वर्ष सितंबर में कर्मचारी राज्य बीमा योजना में 20 लाख से अधिक नए कर्मचारी जुड़े

0
39

इस वर्ष सितंबर में कर्मचारी राज्य बीमा योजना में 20 लाख से अधिक नए कर्मचारी जुड़े
सरकार ने कहा है कि इस वर्ष सितंबर में कर्मचारी राज्य बीमा योजना के अंतर्गत 20 लाख 58 हजार नए कर्मचारियों को पंजीकृत किया गया है। कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) के आंकड़ों के अनुसार पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में इस योजना से 9 प्रतिशत अधिक कर्मचारी जुड़े हैं।
कुल कर्मचारियों में से लगभग 49 प्रतिशत कर्मचारी 25 वर्ष की आयु वर्ग के हैं। श्रमिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए ईएसआई योजना की सामाजिक सुरक्षा दायरे में लगभग 23 हजार 43 नए संस्‍थान लाए गए हैं।
आंकड़ो के विश्लेषण से पता चलता है कि महिला सदस्यों का शुद्ध पंजीकरण तीन लाख 91 हजार है और 64 ट्रांसजेंडर कर्मचारी भी इस योजना के अंतर्गत पंजीकृत हुए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here