मध्य प्रदेश में विधानसभा उपचुनाव की मतगणना 23 नवंबर को

0
38

मध्य प्रदेश में विधानसभा उपचुनाव की मतगणना 23 नवंबर को
कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल ने 23 नवंबर को विजयपुर विधानसभा क्षेत्र के लिए होने वाली मतगणना को देखते रखते हुए मतगणना क्षेत्र नगर पालिका श्योपुर की परिसीमा में 23 नवंबर, शनिवार को संपूर्ण दिवस के लिए मदिरा की बिक्री पर प्रतिबंध लगाते हुए शुष्क दिवस (ड्राई डे) घोषित किया गया है।
शुष्क दिवस में श्योपुर जिले के मतगणना क्षेत्र नगर पालिका श्योपुर की परिसीमा में स्थित एवं संचालित समस्त मदिरा दुकानों, बार से मदिरा का क्रय-विक्रय, आयात-निर्यात एवं परिवहन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।
बुधनी: 2023 विधानसभा चुनाव में शिवराज सिंह चौहान ने जीत दर्ज की थी। बाद में लोकसभा चुनाव लड़ा, जीते और केंद्र में मंत्री बन गए। इस कारण सीट खाली थी और उपचुनाव हुआ।
विजयपुर: 2023 के मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में विजयपुर सीट से कांग्रेस के रामनिवास रावत ने जीत दर्ज की थी, लेकिन 2024 में लोकसभा चुनाव के दौरान उन्होंने भाजपा का दामन थाम लिया। इस कारण सीट खाली थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here