केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने नई दिल्ली में टीचर एप का अनावरण किया

0
90

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने नई दिल्ली में टीचर एप का अनावरण किया

 

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने आज नई दिल्ली में टीचर एप का अनावरण किया। इस एप का उद्देश्य शिक्षकों द्वारा भविष्य में शिक्षा के क्षेत्र में क्रांति लाना है। इस अवसर पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रधान ने कहा कि यह ऐप निरंतर क्षमता निर्माण, नवीन पाठ्यक्रम सामग्री, प्रौद्योगिकी और समुदाय-निर्माण सुविधाओं का लाभ उठाकर शिक्षकों को सशक्त बनाएगा।

केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रधान ने इस बात पर ज़ोर दिया कि शिक्षक ही भावी पीढ़ी को आकार देने वाले वास्तविक कर्मयोगी हैं। उन्होंने कहा कि सरकार राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 की भावना के साथ उनके निरंतर क्षमता निर्माण पर ध्यान केंद्रित कर रही है।

उन्‍होंने कहा कि शिक्षक भविष्य के अवसरों की पहचान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे और राष्ट्र के युवा-नेतृत्व वाले विकास को सुनिश्चित करेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here