झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने किया मंत्रिमंडल का विस्तार

0
120

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने किया मंत्रिमंडल का विस्तार
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आज अपने मंत्रिमंडल का विस्तार किया। राज्‍यपाल संतोष कुमार गंगवार ने रांची में राजभवन में आयोजित एक समारोह में मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। कुल ग्यारह मंत्रियों को मंत्रिमंडल में शामिल किया गया है। इनमें झारखंड मुक्ति मोर्चा के छह और कांग्रेस के चार और आरजेडी से एक मंत्री शामिल हैं।
इससे पहले राज्‍यपाल ने झारखंड मुक्ति मोर्चा के वरिष्‍ठ नेता स्टीफन मरांडी को विधानसभा का अस्‍थाई अध्‍यक्ष नियुक्‍त किया है। हेमंत सोरेन ने 28 नवंबर को झारखंड के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here