राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने 5 राज्यपालों की नियुक्ति की

0
74

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने 5 राज्यपालों की नियुक्ति की
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने पांच राज्यपालों की नियुक्ति की है। मिज़ोरम के राज्यपाल डॉ. हरि बाबू कंभमपति अब ओडिशा के राज्यपाल होंगे। ओडिशा के राज्यपाल रघुबर दास के इस्तीफे के बाद श्री कंभमपति को वहां का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।
पूर्व केंद्रीय मंत्री जनरल वी.के. सिंह को मिज़ोरम का राज्यपाल बनाया गया है। बिहार के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर को केरल का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। वे आरिफ मोहम्मद खान का स्थान लेंगे जिन्हें अब बिहार का राज्यपाल बनाया गया है। पूर्व गृह सचिव अजय कुमार भल्ला को मणिपुर का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here