प्रधानमंत्री राष्‍ट्रीय बाल पुरस्‍कार को राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने 17 बच्‍चों साधारण उपलब्धियों के लिए प्रदान किए

0
73

प्रधानमंत्री राष्‍ट्रीय बाल पुरस्‍कार को राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने 17 बच्‍चों साधारण उपलब्धियों के लिए प्रदान किए
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज वीर बाल दिवस पर नई दिल्ली में असाधारण उपलब्धियों के लिए 17 बच्चों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार से सम्मानित किया। इन बच्चों को कला-संस्कृति, बहादुरी, नवाचार, विज्ञान और प्रौद्योगिकी, सामाजिक सेवा, खेल और पर्यावरण के क्षेत्र में विशिष्ठ उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर राष्ट्रपति मुर्मु ने साहिबजादों की बहादुरी और बलिदान को नमन करते हुए कहा कि यह दिन गुरु गोविंद सिंह के पुत्रों के बलिदान और साहस का सम्मान करने करने का दिन है।
राष्ट्रपति ने पुरस्कार प्राप्त करने वाले बच्चों को बधाई देते हुए कहा कि उनकी उपलब्धियां देश के सभी नागरिकों को प्रेरित करेंगी। उन्होंने कहा कि बच्चों की प्रतिभा को पहचानना और अवसर प्रदान करना देश की परंपरा का हिस्सा रहा है।
इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पुरस्कार विजेताओं से भी बातचीत की। आकाशवाणी समाचार से विशेष बातचीत में खेल के क्षेत्र में पुरस्कार पाने वाली पंजाब की सान्वी सूद ने प्रसन्नता प्रकट की।
तकनीक के क्षेत्र में पुरस्कार प्राप्त करने वाले जम्मू के ऋषिकेश कुमार ने कहा कि इस क्षेत्र में कई अवसर हैं, जिनसे देश में सकारात्मक बदलाव आ सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here