तरक्की में आ रही बाधाएं होंगी दूर

0
116

तरक्की में आ रही बाधाएं होंगी दूर
हमारे बढ़े-बुजुर्ग हमेशा ये सीख देते हैं कि सुबह जल्दी उठना चाहिए, क्योंकि इससे काफी लाभ होता है। सुबह उठना आध्यात्मिक तौर पर अच्छा समझा जाता है, क्योंकि यह आपको पूरे दिन सकारात्मक रखता है। हम आपको इस आर्टिकल में बताएंगे कि सुबह जल्दी उठकर आपको क्या करना चाहिए, जिससे जीवन में आने वाली हर रुकावट दूर हो जाए।
करें इस मंत्र का जप
कराग्रे वसते लक्ष्मी, करमध्ये सरस्वती, करमूले स्थितो ब्रह्मा प्रभाते करदर्शनम्’
यह मंत्र आपके जीवन में चमात्कारिक बदलाव लेकर आएगा। आपको सुबह उठकर अपने हथेलियों को देखकर इस मंत्र का जाप करना है। उसके बाद हथेलियों को पूरे चेहरे पर फेरना है। ऐसा कर आपकी समस्याएं धीरे-धीरे खत्म होना शुरू जाएंगी।
अच्छा होगा पूरा दिन
सुबह उठकर अपने ईष्ट देव को सबसे पहले याद करें। उनकी स्तुति करें, जिससे आपका पूरा दिन तनाव से दूर रहेगा। आपके मन को शांति मिलेगी। सुबह के समय किसी भी तरह के मानसिक तनाव से दूर रहें। यह आपके दिन को खराब कर देगा।
जीवन की बाधाएं होंगी दूर
सुबह जल्दी उठने के लिए अपने आलस को खत्म करना चाहिए। यह आपके जीवन में एक सकारात्मक बदलाव लेकर आएगा। सुबह स्नान करने के बाद भगवान की पूजा करनी चाहिए। यह आपको मानसिक रूप से मजबूत करेगा। उसके बाद अपने घर के बड़ों का आशीर्वाद लेना चाहिए, जिससे काम आ रही बाधाएं खत्म हो जाएं।
इस काम से जीवन में आएगी समृद्धिृ
हिंदू धर्म में गाय का दर्जा मां के बराबर माना गया है। ऐसे में उनकी सेवा सबसे पड़ा पुण्य का काम है। सुबह खाना बनाते समय उनके लिए रोटी जरूर निकाल लें। गाय को को खाना खिलाने से सभी देवी-देवता प्रसन्न होते हैं। स्कंद पुराण में इस बात का जिक्र है कि पक्षियों को दाना डालने से जीवन में सुख-समृद्धि आती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here