इसरो के अध्यक्ष और अंतरिक्ष-विभाग के सचिव नियुक्त किए गए वी0 नारायणन

0
46

इसरो के अध्यक्ष और अंतरिक्ष-विभाग के सचिव नियुक्त किए गए वी0 नारायणन
केंद्र ने वी.नारायणन को भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन-इसरो का नया अध्‍यक्ष और अंतरिक्ष विभाग का सचिव नियुक्‍त किया है। वे 14 जनवरी को कार्यभार ग्रहण करेंगे। वे इसरो के मौजूदा अध्‍यक्ष एस.सोमनाथ का स्‍थान लेंगे।
श्री नारायणन अभी केरल के वलियामाला में इसरो के द्रव प्रणोदन प्रणाली केंद्र- एलपीएससी के निदेशक हैं। रॉकेट और अंतरिक्ष यान प्रणोदन क्षेत्र में विशिष्‍ट वैज्ञानिक के रूप में उन्हें लगभग चार दशकों का अनुभव है। वे रॉकेट और अंतरिक्ष यान प्रणोदन विशेषज्ञ हैं।
वर्ष 1984 में इसरो में उनकी नियुक्ति हुई थी। एलपीएससी का निदेशक बनने से पहले उन्‍होंने विभिन्‍न पदों पर कार्य किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here