थर्ड आई एशियन फिल्म महोत्सव आज से मुंबई में हो रहा है शुरू

0
41

थर्ड आई एशियन फिल्म महोत्सव आज से मुंबई में हो रहा है शुरू
थर्ड आई एशियन फिल्म महोत्सव आज से मुंबई में शुरू हो रहा है। महोत्सव के उद्घाटन में चीन की फिल्म द ब्लैक डॉग का प्रदर्शन किया जाएगा। इसने कान फिल्म फेस्टिवल में सर्वश्रेष्ठ फिल्म का पुरस्कार जीता था। 16 जनवरी तक चलने वाले इस फेस्टिवल के लिए कुल 61 फिल्मों का चयन किया गया है। फिल्में अंधेरी, सायन और ठाणे में दिखाई जाएंगी।
इस अवसर पर प्रसिद्ध गीतकार और पटकथा लेखक जावेद अख्तर को एशियाई सिनेमा संस्कृति पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। पत्रकार रफीक बगदादी को सत्यजीत रे स्मृति पुरस्कार प्रदान किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here