अमरीका ने भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र सहित तीन भारतीय प्रतिष्ठानों पर लागू प्रतिबंध हटाया

0
85

अमरीका ने भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र सहित तीन भारतीय प्रतिष्ठानों पर लागू प्रतिबंध हटाया
अमरीका ने भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र सहित तीन भारतीय प्रतिष्ठानों पर लागू प्रतिबंध हटा दिया है। अन्‍य दो कंपनियां हैं- इंडियन रेयर अर्थ्स और इंदिरा गांधी परमाणु अनुसंधान केंद्र। अमरीकी उद्योग और सुरक्षा ब्‍यूरो ने बताया कि शीत युद्ध के दौर में लगाया गया यह प्रतिबंध अमरीकी विदेश नीति लक्ष्‍यों के अनुरूप हटाया गया है। इस निर्णय से साझा ऊर्जा सुरक्षा जरूरतों में सहयोग बढ़ेगा तथा विज्ञान और प्रौद्योगिकी में संयुक्‍त प्रयासों को बढ़ावा मिलेगा। अमरीकी ब्‍यूरो ने कहा कि हाल के वर्षों में भारत और अमरीका ने शांतिपूर्ण परमाणु सहयोग तथा संबंधित अनुसंधान गतिविधियों में सहयोग बढ़ाया है। इससे वैश्विक स्‍तर पर साझेदार देशों को भी फायदा हुआ है।
इसके साथ ही अमरीका ने अपनी राष्‍ट्रीय सुरक्षा और विदेश नीति के हितों को नुकसान पहुंचाने वाली गतिविधियों के कारण 11 चीनी कंपनियों को प्रतिबंध सूची में शामिल किया है। इस सूची में विदेशी कंपनियों और संगठनों के अलावा विदेशी नागरिक भी शामिल हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here