धर्मेंद्र पंचतत्व में विलीन

0
22

धर्मेंद्र पंचतत्व में विलीन
अभिनेता धर्मेंद्र अब पंचतत्व में विलीन हो गए हैं। आज यानी सोमवार को उनका निधन हुआ है। बॉलीवुड के हीमैन के अंतिम दर्शन करने के लिए कई सेलेब्स उनके अंतिम संस्कार में शामिल हुए।

जाने-माने फिल्म स्टार धर्मेंद्र का सोमवार सुबह मुंबई में उनके घर पर लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। वह 89 साल के थे और कई दिनों से सांस लेने में समस्या की वजह से जूझ रहे थे। धर्मेंद्र का निधन उनके 90वें जन्मदिन 8 दिसंबर, 2025 से कुछ दिन पहले हुआ। उनका अंतिम संस्कार मुंबई के विले पार्ले श्मशान घाट पर किया गया। सांस लेने में तकलीफ के चलते धर्मेंद्र को 31 अक्टूबर को मुंबई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। जहां से वे 12 नवंबर को डिस्चार्ज हो गए थे।
सलमान-आमिर समेत कई सितारे हुए अंतिम संस्कार में शामिल

धर्मेंद्र का अंतिम संस्कार उनके बेटे सनी देओल और बॉबी देओल ने किया। वहां उनकी दूसरी पत्नी हेमा मालिनी भी मौजूद थीं। लीजेंडरी एक्टर को अंतिम विदाई देने बॉलीवुड की कई हस्तियां पहुंची। जिनमें उनके को-स्टार अमिताभ बच्चन, सलमान खान, संजय दत्त और आमिर खान जैसे कई सेलेब्रिटीज शामिल हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here