मप्र कांग्रेस ने मुख्य निर्वाचन को लिखा पत्र

0
76

मप्र कांग्रेस ने मुख्य निर्वाचन को लिखा पत्र

प्रदेश कांग्रेस ने सिंबल लोडिंग यूनिट को सुरक्षित रखने और प्रत्याशियों को मतदान के प्रपत्र उपलब्ध कराने की मांग मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी से की है। प्रदेश में अभी कहीं भी प्रपत्र उपलब्ध नहीं कराए गए हैं। जबकि, गुजरात में इस तरह के प्रपत्र जारी किए गए हैं।

प्रदेश कांग्रेस के चुनाव आयोग से संबंधित कार्यों के प्रभारी जेपी धनोपिया ने बताया कि मतदान के बाद सभी पीठासीन अधिकारी मतदान से संबंधित फार्म 17ए एवं 17सी का प्रपत्र बनाकर जिला निर्वाचन अधिकारी को भेजते हैं। इसमें मतदाता और मतदान का पूरा विवरण रहता है। इसके आधार पर जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा एक प्रपत्र तैयार किया जाता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here