पीएम और बीजेेपी के लिए वोट मांगने को लेकर पंडित प्रदीप मिश्रा की कथा रोकी जाएंगी

0
110

पीएम और बीजेेपी के लिए वोट मांगने को लेकर पंडित प्रदीप मिश्रा की कथा रोकी जाएंगी

 

सीहोर के इंटरनेशनल कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा की कथाएं रोकने की मांग की गई है। कांग्रेस ने उनपर पीएम नरेंद्र मोदी और बीजेेपी के लिए वोट मांगने के आरोप लगाते हुए चुनाव आयोग से शिकायत की है। पंडित प्रदीप मिश्रा पर धार्मिक कार्यक्रमों का राजनीतिकरण करने का भी आरोप लगाया गया है।

बुधवार को सीहोर जिला कांग्रेस के पूर्व महासचिव पंकज शर्मा ने पंडित प्रदीप मिश्रा की कथा में राजनीति करने, बीजेपी के लिए वोट मांगने की चुनाव आयोग से शिकायत की। उन्होंने भारत के मुख्य निर्वाचन आयुक्त के नाम संबोधित पत्र सीहोर कलेक्टर कार्यालय में दिया। उन्होंने पंडित प्रदीप मिश्रा की कथा का एक वीडियो भी सौंपा है जिसे परतवाडा का बताया जा रहा है।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here