महाराष्ट्र: डोंबिवली में केमिकल कंपनी में भीषण आग

0
73

महाराष्ट्र: डोंबिवली में केमिकल कंपनी में भीषण आ

मुंबई के पड़ोसी ठाणे जिले के डोंबिवली इलाके में गुरुवार दोपहर एक केमिकल कंपनी में भयानक आग लग गई। डोंबिवली (पूर्व) एमआईडीसी इलाके के सोनारपाडा में स्थित केमिकल कंपनी में बॉयलर फटने से आग भड़क गई और कई विस्फोट हुए। कंपनी में हुए जोरदार धमाकों की आवाज करीब तीन से चार किमी तक सुनाई पड़ी।

एमआईडीसी फेज-2 में अंबर केमिकल कंपनी में बड़ी आग लगी है। इसमें कम से कम सात मजदूरों की मौत हुई है और 40 से अधिक गंभीर घायल हुए है। डोंबिवली फायर ब्रिगेड और पुलिस मौके पर मौजूद हैं।

फिलहाल फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पा लिया है। इस धमाके में हताहत हुए लोगों की संख्या बढ़ने की आशंका है। प्रत्यक्षदर्शियों ने घटनास्थल पर कई लोगों को गंभीर रूप से घायल देखा है।

कुछ प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि जोरदार धमाके से दो से तीन किलोमीटर का इलाका थर्रा गया। विस्फोट के कारण कई घरों की खिड़कियों के शीशे टूट गये। काफी समय तक धमाके की आवाज सुनाई पड़ी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here