रोड शो के दौरान प्रियंका गांधी ने PM मोदी पर लगाए ये आरोप

0
81

रोड शो के दौरान प्रियंका गांधी ने PM मोदी पर लगाए ये आरो

कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने गुरुवार को पार्टी प्रत्याशी कुमारी शैलजा (Congress Sirsa’s candidate Kumari Selja) के समर्थन में सिरसा में रोड शो किया। कांग्रेस नेता एक विशेष रूप से डिजाइन किए गए वाहन पर बैठी थीं और सिरसा में बड़ी संख्या में एकत्रित लोगों उनका अभिवादन कर रहे थे। रोड शो में कांग्रेस कार्यकर्ता और समर्थक पार्टी के झंडे और पोस्टर के साथ चलते नजर आए। प्रियंका गांधी ने कहा कि लोग बीजेपी की राजनीति से थक चुके हैं। उन्होंने कहा, “हरियाणा में भाजपा के खिलाफ लहर है। लोग उनकी (BJP) राजनीति से थक चुके हैं। बहुत ज्यादा बेरोजगारी है, महंगाई चरम पर है। बदलाव आएगा।”

एक अन्य चुनावी रैली में कांग्रेस महासचिव ने बुधवार को प्रधानमंत्री पर महंगाई और बेरोजगारी के मुद्दे पर चुप्पी साधने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि “जब प्रधानमंत्री आपके सामने आते हैं तो उनके मुंह से महंगाई और बेरोजगारी जैसे शब्द नहीं निकलते। 10 साल सरकार चलाने के बाद वह मंगलसूत्र और भैंस चोरी की बात करते हैं। वह न तो बताते हैं कि उन्होंने क्या किया, न ही यह बताते कि वह आगे क्या करेंगे।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here