हाजियों के लिए बड़ी राहत

0
83

हाजियों के लिए बड़ी राहत

मुंबई इंबोर्केशन पॉइंट से हज पर जाने वाले हाजियों के लिए रेलवे ने सुविधा देने की तैयारी कर ली है। देरी से आए शेड्यूल के चलते रिजर्वेशन को लेकर परेशान हो रहे हाजियों और उनके परिजन के लिए रेलवे ने शनिवार को मुंबई ट्रेन में अतिरिक्त कोच लगाने का ऐलान किया है। भोपाल मध्य विधायक आरिफ मसूद और प्रदेश हज कमेटी ने इसके लिए रेलवे से गुजारिश की थी।

इसलिए बनी स्थिति

मुंबई इंबोर्केशन पॉइंट से हज यात्रा शुरू करने वाले प्रदेश के हाजियों का फ्लाइट शेड्यूल सेंट्रल हज कमेटी ने ऐन वक्त पर जारी किया है। जिसके चलते मुंबई जाने वाले हाजी और उनके परिजन समय पर अपने टिकट नहीं करवा पाए। अंतिम समय पर बढ़ी भीड़ का नतीजा यह हुआ कि भोपाल से मुंबई जाने वाली सभी ट्रेनों में रिजर्वेशन न मिलने के हालात बन गए। सफर के जरूरतमंदों ने महंगे एसी टिकट खरीदे तो कुछ ने सड़क मार्ग से सफर करने की तैयारी की है।

मसूद ने माना आभार

विधायक आरिफ मसूद ने रेलवे द्वारा अतिरिक्त कोच लगाए जाने पर भोपाल डीआरएम और जबलपुर जोन के अधिकारियों का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि रेलवे को इस प्रक्रिया में शामिल कर हर साल के लिए यह व्यवस्था सुनिश्चित करना चाहिए। साथ ही जुलाई माह में हाजियों की वापसी के लिए भी पूर्व शेड्यूल तैयार कर लेना चाहिए। ताकि हाजियों और उनके परिजन को वापसी यात्रा में आसानी हो सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here