राजगढ़ में बारातियों की ट्रैक्टर-ट्राली पलटने से 13 की मौत, 

0
74

राजगढ़ में बारातियों की ट्रैक्टर-ट्राली पलटने से 13 की मौत,

राजगढ़। राजस्थान से बारात लेकर राजगढ़ जिले के कुलामपुरा गांव आ रहे बारातियों से भरा ट्रैक्टर-ट्राली पिपलोदी के समीप पलट गया। इस हादसे में 20-25 लोग दब गए थे। बाद में घायलों को जब निकाला गया तो शुरूआत में 13 लोगों के मौत की पुष्टि प्रारंभिक रूप से हुई है। बांकी घायलों को अस्पताल पहुंचाने व जांच करने का क्रम देर रात तक जारी था।

जानकारी के मुताबिक राजस्थान के छीपाबडोद थाने के गांव मोतीपुरा से राजगढ़ जिले के देहरीनाथ ग्राम पंचायत के गांव कुलामपुरा में बारात लेकर ट्रैक्टर-ट्राली राजगढ़ की और आ रहे थे। रात के अंधेरे में जैसे ही ट्रैक्टर-ट्राली मप्र की सीमा में पहुंचे तो सड़क किनारे साइड में अनियंत्रित होकर वह पलट गया। जिसमें बारात में आ रहे महिलाएं, बच्चे व पुरूष उसमें नीचे दब गए। घटना की जानकारी चीख-पुकार व राहगीरों के माध्यम से आसपास के ग्रामीणों को लगी। इसके बाद पिपलोदी चौकी को सूचना दी है। सूचना मिलने पर पुलिस, स्वास्थ्य विभाग की टीमें मौके के लिए रवाना की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here