भारत ने आयरलैंड को आठ विकेट से हराया

0
72

भारत ने आयरलैंड को आठ विकेट से हराया

टी20 वर्ल्ड कप 2024 का 8वां मुक़ाबला भारत और आयरलैंड के बीच खेला गया। न्यूयॉर्क के नासाउ काउंटी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में गए इस मैच में भारत ने पहले गेंद से और फिर बल्ले से शानदार प्रदर्शन करते हुए आयरलैंड को 7.3 ओवर रहते आठ विकेट से हरा दिया।

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए आयरलैंड की टीम 16 ओवर में 96 रन पर सिमट गई। जवाब में भारत ने इस मामूली स्कोर को दो विकेट खोकर 12.3 ओवर में हासिल कर लिया। भारत के लिए कप्तान रोहित शर्मा ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतक लगाया। रोहित ने 37 गेंद पर 52 रनों की नाबाद पारी खेली। इस दौरान उन्होंने चार चौके और तीन छक्के लगाए। उनके अलावा विकेट कीपर ऋषभ पंत ने 26 गेंद पर तीन चौके और दो छक्के की मदद से नाबाद 36 रन बनाए।

 

हाथ में गेंद लगने की वजह से रोहित अर्धशतक पूरा करने के बाद रिटायर हर्ट हो गए। रोहित के रिटायर होने के बाद सूर्यकुमार यदाव क्रीज़ पर आए और उन्होंने चार गेंद पर मात्र दो रन बनाए। छक्का मार कर मैच खत्म करने की कोशिश में सूर्यकुमार बेन व्हाइट की गेंद पर जॉर्ज डॉकरेल को कैच दे बैठे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here