राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू से मुलाकात करने पहुंचे पीएम

0
66
  1. राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू से मुलाकात करने पहुंचे पीएम

देश में नई सरकार के लिए चल रही कवायदों के बीच एमपी के एक पूर्व मंत्री का विवादित कमेंट सामने आया है। पूर्व मंत्री ने अपने एक्स हेंडल पर ये कमेंट किया है जिसपर लोगों ने तीखी प्रतिक्रियाएं भी व्यक्त की हैं। बुधवार को राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मुलाकात के परिप्रेक्ष्य में पूर्व मंत्री ने विवादित ट्वीट कर दिया। पूर्व मंत्री द्वारा रंग को लेकर की गई विवादित टिप्पणी से जहां कुछ लोगों ने विरोध जताया वहीं कुछ यूजर ने हैरानी जताई।

प्रदेश के पूर्व मंत्री पीसी शर्मा ने यह विवादित ट्वीट किया है। कांग्रेस के पूर्व मंत्री और वरिष्ठ नेता पीसी शर्मा ने राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू से मिलने पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जैकेट के रंग पर कमेंट किया। इस कमेंट के बाद बवाल मच गया।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here