मिर्जापुर 3 की कहानी में रोमांच लाएंगी गुड्डू भैया की बहन डिंपी- रॉबिन की लव स्टोरी

0
116

मिर्जापुर 3 की कहानी में रोमांच लाएंगी गुड्डू भैया की बहन डिंपी- रॉबिन की लव स्टोर

OTT प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो की सबसे चर्चित वेब सीरीज ‘मिर्जापुर 3’ 5 जुलाई को आएगी। इस बीच मिर्जापुर 3 की कहानी को लेकर एक बड़ा हिंट मिला है। इस बार की कहानी में गुड्डू भैया की बहन डिंपी और रॉबिन की लव स्टोरी एक नया रोमांच लगाएगी।

डिंपी और रॉबिन की लव स्टोरी लगाएगी एक्शन में तड़का

मिर्जापुर 3 में कालीन भैया के गुस्से और बदले की कहानी के बीच एक प्यारी-सी लव स्टोरी भी दिखाई जाएगी। गुड्डू भैया की बहन डिंपी और रॉबिन की लव स्टोरी दूसरे सीजन में शुरू हो चुकी थी। सीरीज में डिंपी का किरदार निभा रहीं एक्ट्रेस हर्षिता गौर ने इस लव स्टोरी पर अपनी बात शेयर की है। उन्होंने कहा, “डिंपी और रॉबिन की लव स्टोरी मुझे गंदे कीचड़ में खिलते हुए एक सुंदर कमल की याद दिलाती है। मैं दर्शकों को यह दिखाने के लिए अब इंतजार नहीं कर सकती कि उनके पसंदीदा लवबर्ड्स आगे क्या ला रहे हैं।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here