दक्षिण और पूर्वोत्तर भारत में झमाझम बारिश

0
38

दक्षिण और पूर्वोत्तर भारत में झमाझम बारिश

दक्षिण और पूर्वोत्तर भारत में जहां तेज बारिश का दौर जारी है, तो वहीं उत्तर भारत के राज्यों को अब भी भीषण गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग की मानें फिलहाल यही स्थिति कुछ और दिनों तक जारी रहने की संभावना है। गौरतलब है कि इस बार मानसून अपने तय से पहले भारत पहुंचा था।

मौसम विभाग के अनुसार अगले 3-4 दिनों के दौरान उप-हिमालय पश्चिम बंगाल और सिक्किम में कुछ स्थानों पर अत्यधिक भारी बारिश और असम और मेघालय में बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। वहीं महाराष्ट्र और गोवा में 11 जून को और कर्नाटक और तेलंगाना में 11 और 12 जून को भारी से बहुत भारी बारिश का अनुमान है। इसके बाद बारिश में कमी आएगी। गौरतलब है कि इन राज्यों में बीते कई दिनों ऐसा ही मौसम बना हुआ है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here