बिहार में सहरसा के नेशनल हाईवे 17 पर बना पुल ध्वस्त

0
85

बिहार में सहरसा के नेशनल हाईवे 17 पर बना पुल ध्वस्त

बिहार में पुल गिरने का सिलसिला नहीं थम रहा है। अब एक और पुल ने जल समाधि ले ली। सहरसा के महिषी प्रखंड अंतर्गत कुंदह पंचायत स्थित प्राणपुर एनएच-17 से बलिया-सिमर जाने वाली सड़क पर बना पुल ध्वस्त हो गया है। बताया जा रहा है कि कोसी नदी में तेज बहाव के कारण यह पुल गिर गया। पुलिया टूटने की खबर के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने हालात का जायजा लिया।

करीब पांच साल पहले इस पुल का निर्माण कराया गया था। जानकारी मुताबिक बिहार सरकार में जेडीयू कोटे से मंत्री रत्नेश सादा के गृह पंचायत में ग्रामीण कार्य विभाग ने इसे बनवाया था। ग्रामीणों ने पुल के निर्माण में भ्रष्टाचार के आरोप लगाए थे। पांच साल में ही पुल के टूटने पर अब सवाल उठ रहे हैं। पुलिया के टूटने से अब लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। पुलिया के टूटने से खासकर ग्रामीणों को आवाजाही के लिए परेशानी होगी। यह पुलिया ही उनके लिए मुख्य संपर्क का माध्यम थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here