भारत ने तीसरे मुकाबले में जिम्‍बाब्‍वे को 23 रन से हराया 

0
102

भारत ने तीसरे मुकाबले में जिम्‍बाब्‍वे को 23 रन से हराया

भारत और जिम्बाब्वे के बीच आज 10 जुलाई को हरारे में 5 मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का तीसरा मुकाबला खेला गया। इस मैच में भारत के कप्‍तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले बल्‍लेबाजी का फैसला किया। भारत ने निर्धारित 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 182 रन बनाए। इसके जवाब में जिम्‍बाब्‍वे की टीम 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 159 रन ही बना सकी। इस तरह टीम इंडिया ने ये मुकाबला 23 से जीतते हुए सीरीज में 2-1 से बढ़त बना ली है। अब भारत और जिम्‍बाब्‍वे का अगला मुकाबला शनिवार 13 जुलाई को हरारे में ही खेला जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here