बदले जाएंगे बद्रीनाथ धाम के मुख्य पुजारी
बद्रीनाथ धाम ( Badrinath Dham ) के मुख्य पुजारी रावल ईश्वर प्रसाद नंबूदरी का इस्तीफा स्वीकार हो गया है। इस स्तीफे के बाद बद्रीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति ने धाम के नायब रावल अमरनाथ नंबूदरी को नए रावल के रुप में नियुक्ति दे दी है। अब कार्यवाही के बाद अब बीकेटीसी बद्रीनाथ धाम में नए रावल के तिलपात्र की तैयारियों में जुटी हुई है। 13 और 14 जुलाई को तिलपात्र की प्रक्रियाएं सपन्न हो जाएंगी। त्रिपाल की प्रक्रिया के दौरान वर्तमान रावल नए रावल को पाठ के साथ गुरु मंत्र देंगे। गुरुमंत्र मिल जाने के बाद नए रावल 14 जुलाई को शयनकालीन पूजा के लिए छड़ी के साथ मंदिर में प्रवेश करेंगे।
इसी के साथ वह धाम में पूजा-अर्चना के अधिकारी हो जाएंगे। यह पूरी प्रक्रिया वर्तमान रावल ईश्वर प्रसाद नंबूदरी के इस्तीफे के बाद शुरू हुई है। नए रावल के मंदिर में पूजा अर्चना शुरू करने और गर्भगृह में प्रवेश से पहले तिलपात्र किया जाएगा। तिलपात्र एक तरह का संस्कार है। इसकी विधि प्राचीन कालीन है। इसके दौरान नए रावल को विभिन्न प्रक्रियाओं से गुजरना होगा। बद्रीनाथ धाम में पिछले करी 250 वर्षों से रावल परंपरा चल रही है। इसमें त्रिपाल के बाद ही नए रावल को गद्दी पर बैठाया जाता है। इस विधि के पूर्ण होने के बाद ही नए पुजारी पूर्ण रूप से प्रमुख पुजारी बनते हैं।




