लोकसभा चुनाव खत्म होते ही विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटी BJP

0
75

लोकसभा चुनाव खत्म होते ही विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटी BJP

इस साल अक्टूबर से दिसंबर के बीच संभावित झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी अपने कार्यकर्ताओं में हौसला भरने के अभियान में जुटी है। नवनियुक्त चुनाव प्रभारी केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और सह प्रभारी असम के सीएम हिमंता बिस्व सरमा तकरीबन हर हफ्ते झारखंड पहुंचकर अलग-अलग इलाकों का दौरा कर रहे हैं और विभिन्न स्तर पर नेताओं-कार्यकर्ताओं से संवाद कर रहे हैं।

 

इसी बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 20 जुलाई को झारखंड आ रहे हैं। अमित शाह पार्टी की विस्तारित प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में भाग लेंगे और राज्यभर के कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे। उनकी मौजूदगी में होने वाली बैठक को पार्टी ने ‘विजय संकल्प सभा’ का नाम दिया है। इसमें राज्य के सभी मंडलों के पदधारी और कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे। इसके पहले चुनाव प्रभारी शिवराज सिंह चौहान और सह प्रभारी हिमंता बिस्व सरमा झारखंड आएंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here