53 वर्ष के पिता और 25 साल के बेटे ने एक साथ क्रैक किया TSPSC परीक्षा

0
126

53 वर्ष के पिता और 25 साल के बेटे ने एक साथ क्रैक किया TSPSC परीक्षा

 

तेलंगाना के खम्मम जिले के एक पिता और पुत्र ने इतिहास रच दिया। 53 वर्षीय शिक्षक और उनके 25 वर्षीय बेटे ने एक साथ तेलंगाना लोक सेवा आयोग (टीएसपीएससी) ग्रुप-1 की प्रारंभिक परीक्षा में सफलता हासिल की। इस खबर के सामने आने के बाद से ये पिता और पुत्र की जोड़ी लगातार चर्चा में है। पिता दसारी रविकिरण और पुत्र माइकल इमैनुएल दोनों अब नवंबर में आयोजित होने वाली मुख्य परीक्षा देंगे।

खम्मम जिले के जस्टिपल्ली मुचेरला गांव के जिला परिषद हाई स्कूल में स्कूल सहायक (अंग्रेजी) रविकिरन ने बताया कि उन्होंने इसकी तैयारी परीक्षा उत्तीर्ण करने के साथ-साथ अपने बेटे माइकल इमैनुएल, बेटी दीप्ति और अपने विद्यार्थियों को प्रेरित करने के लिए की थी। उन्होंने कहा कि वे युवावस्था में ग्रुप-1 अधिकारी बनना चाहते थे लेकिन सफल नहीं हो सके और करीब 25 साल पहले अंग्रेजी भाषा के शिक्षक बन गए। उन्होंने आगे कहा कि इस बार मुख्य परीक्षा में भी सफल हो जाता हूं तो रिवेन्यू डिविजनल अधिकारी (आरडीओ) के पद पर काम करना चाहूंगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here